• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इलियाना डिक्रूज ने मां को गले लगाकर दी बर्थडे की बधाई, पोस्ट में लिखा- आपके जैसा कोई नहीं

Ileana DCruz wishes her mother a happy birthday with a hug; writes, There is no one like you - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता इलियाना डिक्रूज शनिवार को अपनी मां समीरा डिक्रूज का जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने मां के प्रति अपना प्यार जाहिर किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी मां अभिनेत्री को गले मिल रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "मम्मी, आपके जैसा कोई नहीं है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।" अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की पोस्ट को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही, फैंस कमेंट सेक्शन पर अभिनेत्री की मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
इलियाना के पिता का नाम रोनाल्डो डिक्रूज है, जो पेशे से एक मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन या इंजीनियर हैं और वे गोवा के रहने वाले रोमन कैथोलिक ईसाई हैं।
उनकी माता का नाम समीरा डिक्रूज, एक मुस्लिम परिवार से थीं, और बाद में उन्होंने इस्लाम से ईसाई धर्म अपनाया था। इलियाना अपने माता-पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी एक बड़ी बहन (फराह), एक छोटा भाई (रीस) और एक छोटी बहन (एलीन) हैं। जब इलियाना 10 वर्ष की थी, तब उनका परिवार मुंबई से वापस गोवा में शिफ्ट हो गया था, जहां उनका अधिकांश बचपन बीता है।
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज अब मनोरंजन की चकाचौंद भरी दुनिया से दूर हैं। उन्होंने साल 2023 में माइकल डोलन से शादी की थी। उसी साल उन्होंने अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया। इसके बाद साल 2025 में अभिनेत्री दूसरी बार मां बनीं और उन्होंने अपने दूसरे बेटे कीनू रैफ डोलन को जन्म दिया। मां बनने के बाद से इलियाना लगातार अपने जीवन के अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करती रही हैं। कभी वह बच्चों के साथ बिताए खास पल दिखाती हैं, तो कभी मातृत्व से जुड़ी चुनौतियों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं।
अभिनेत्री के करियर की बात करें, तो उन्होंने भारतीय सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने 'पोकिरी', 'जलसा', 'किक' और 'जुलाई' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। उन्होंने तमिल फिल्म 'ननबन' में भी अपनी अलग पहचान बनाई। दक्षिण भारतीय फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद इलियाना ने बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत जगह बनाई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ileana DCruz wishes her mother a happy birthday with a hug; writes, There is no one like you
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ileana dcruz, actress ileana dcruz, samira dcruz, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved