• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिंगल लोगों के लिए वेलेंटाइन वीक कैसा होता है!, शहनाज गिल और कुशा कपिला ने वीडियो के जरिए बताया

How is Valentine Week for single people? Shehnaaz Gill and Kusha Kapila told through video. - Bollywood News in Hindi

मुंबई।एक्ट्रेस शहनाज गिल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला ने बताया है कि सिंगल लोगों के लिए आखिर ये वेलेंटाइन वीक कैसा होता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है। इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और फिर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है। शहनाज और कुशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की, जिसमें वे अपने वेलेंटाइन डे पार्टनर की तलाश करती नजर आ रही हैं। रील के आखिर में दोनों गुस्से में अपने बेड पर वापस चली जाती है, क्योंकि उन्हें काफी ढूंढने पर भी कोई नहीं मिलता।
रील में शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना 'मेरे ख्वाबों में' प्ले हो रहा है। रील पर टाइटल था- "सिंगल लोग वेलेंटाइन वीक के दौरान"
कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'सब ठीक हो जाएगा बहन'
शहनाज और कुशा को हाल ही में फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा गया था। इसमें भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह और शिबानी बेदी भी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-How is Valentine Week for single people? Shehnaaz Gill and Kusha Kapila told through video.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shehnaaz gill, kusha kapila, valentine week, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved