• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शेखर सुमन ने सिंगर केके को किया याद, गुनगुनाया उनका ट्रैक

Hard to believe we wonot hear his blissful voice again: Shekhar Suman on KK - Bollywood News in Hindi

मुंबई । एक्टर और टॉक शो के होस्ट शेखर सुमन ने टॉक शो 'मूवर्स एंड शेकर्स' की शूटिंग के दौरान दिवंगत सिंगर केके से मुलाकात को याद किया। उन्होंने फिल्म 'हार्टलेस' का खूबसूरत ट्रैक गाते हुए उन्हें याद किया। आपको बता दें कि 'हार्टलेस' फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके बेटे अध्ययन सुमन लीड रोल में थे। सुमन ने कहा कि मुझे अपने शो 'मूवर्स एंड शेकर्स' की शूटिंग के दौरान पहली बार उनसे मिलने का मौका मिला था। वह बहुत अच्छे, मिलनसार और बेहद प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। उन्होंने आगे कहा कि जब मैं अपनी पहली फिल्म 'हार्टलेस' बना रहा था, तो मैंने यह सुनिश्चित किया कि एक गाना उनके द्वारा गाया गया हो। उन्होंने हमें इतना खूबसूरत गाना 'सोनिये' दिया। उन्होंने अध्ययन फिल्म 'जश्न' में भी अपनी आवाज दी थी।
केके को श्रद्धांजलि देते हुए शेखर सुमन ने कहा कि केके एक कुशल गायक थे और उनका करियर शानदार रहा। यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह केवल 53 वर्ष की आयु में हमें छोड़कर चले गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hard to believe we wonot hear his blissful voice again: Shekhar Suman on KK
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: singer kk, shekhar suman, krishnakumar kunnath, hard to believe we wonot hear his blissful voice again, shekhar suman on kk, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved