• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोहा'; जन्मदिन पर करीना ने लुटाया प्यार, शेयर कीं फैमिली की खूबसूरत तस्वीरें

Happy Birthday Darling Soha; Kareena showers love on her birthday, shares beautiful family photos - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी ननद सोहा अली खान के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। करीना ने सोहा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ परिवार की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सोहा और तैमूर अली खान की खास बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। पहली तस्वीर में सोहा तैमूर के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। अगली तस्वीर में तैमूर अपनी छोटी बहन इनाया के साथ खेलते दिख रहे हैं जबकि सोहा उनके पास बैठी हुई हैं। तस्वीरों में परिवार के साथ बिताए छुट्टियों के पलों की झलक भी देखने को मिली। एक तस्वीर में सोहा, सैफ अली खान और सबा अली खान के साथ बैठी नजर आ रही हैं जबकि तैमूर उनकी तरफ देखते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीरों के साथ करीन कपूर खान कैप्शन ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोहा। आपको उन सभी चीजों के लिए शुभकामनाएं, जो आपको पसंद हैं। बेस्ट वर्कआउट्स, बेस्ट जापानी फूड, बेस्ट चॉकलेट ग्लूटेन-फ्री कुकीज, बेस्ट क्राइम नॉवेल्स और आपकी पसंद की हर चीज सबसे बेहतरीन हो क्योंकि जो हमेशा सबसे अच्छा होता है, वह हमेशा सबसे अच्छे का हकदार होता है।''
करीना ने परिवार के साथ बिताए कई और पलों को भी इस पोस्ट मे शेयर किया। एक तस्वीर में सारा अली खान कपूर परिवार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में करीना, करिश्मा कपूर और सैफ अली खान के साथ सलमान खान भी पोज करते दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि करीना और सोहा पटौदी परिवार का हिस्सा हैं और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ बिताए खास पलों की झलक शेयर करती रहती हैं। सोहा ने एक्टर कुणाल खेमू से शादी की है। दोनों की एक बेटी इनाया नौमी खेमू है। वहीं, करीना ने सैफ अली खान से शादी की है और दोनों के दो बेटे तैमूर और जेह हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Happy Birthday Darling Soha; Kareena showers love on her birthday, shares beautiful family photos
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kareena kapoor khan, soha ali khan, happy birthday soha, saif ali khan, taimur ali khan, inaaya naumi kemmu, bollywood news, pataudi family, celebrity instagram post, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved