• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निमरत कौर के लिए लंगर की जलेबी और कड़ा प्रसाद से बेहतर कुछ नहीं

For Nimrat Kaur, there is nothing better than langar jalebi and kada prasad - Bollywood News in Hindi

मुंबई, । अभिनेत्री निमरत कौर शानदार एक्टिंग के दम पर मनोरंजन इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम पर हैं। हर अपडेट सोशल मीडिया के जरिए देती हैं। गुरु परब पर भी ऐसा ही किया। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा पहुंची। वहां उन्होंने मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। इससे जुड़ी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा की। गुरुपर्व पर ‘एयरलिफ्ट’ अभिनेत्री गुरुद्वारा पहुंची और मत्था टेकने के बाद कड़ा प्रसाद ग्रहण करती दिखीं। तस्वीरों को शेयर कर निमरत कौर ने कैप्शन में लिखा ”ठीक है, मुझे एक और चीज चाहिए। दिल से आप सभी का प्यार, लंगर की जलेबी और कड़ाही प्रसाद से बेहतर कुछ नहीं है। गुरु पर्व का जश्न मना रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं, सतनाम वाहे गुरु।” गुरुपर्व के लिए अभिनेत्री ने मिंट ग्रीन कलर के सलवार सूट का चयन किया, जिसमें वह सादगी के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि गुरु नानक जयंती को गुरुपूरब या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस साल ये पर्व (15 नवंबर) शुक्रवार को मनाया गया। फिल्म जगत के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को इस खास पर्व की शुभकामनाएं दी।
इससे पहले ‘दसवीं’ की अभिनेत्री ने एक मजेदार रील शेयर कर उन लोगों पर करारा तंज कसा जो कि उनका नाम अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ रहे हैं। डेटिंग की अफवाहों के बीच ‘दसवीं’ स्टार ने मजेदार रील को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह फर्श पर बैठी हैं और ट्रेंडिंग डायलॉग पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं। उनके पीछे उनकी पेट बिल्ली भी है।
रील में अभिनेत्री कहती नजर आ रही हैं “दोस्ती इतनी पक्की होनी चाहिए, लोग देखते ही जल जाएं, जल जाएं। काहे 'हॉ', ऐदा।" (दोस्ती इतनी मजबूत होनी चाहिए कि लोग इसे देखकर ही जलने लगें)।" रील के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा "मेरी और केसी (करम चंद) की दोस्ती तो है ऐसी। अपने बीएफएफ को टैग करें! इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा फ्रेंडशिप, बीएफएफ गोल्स, संडे टाइम पास, वीकेंड वाइब्स, पक्का दोस्त, ट्रेंडिंग रील्स।
बता दें कि निमरत अभिषेक बच्चन के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। अफवाह है कि निमरत और अभिषेक ‘दसवीं’ की शूटिंग के दौरान करीब आए और रिश्ते में हैं। ‘दसवीं’ साल 2022 में रिलीज हुई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-For Nimrat Kaur, there is nothing better than langar jalebi and kada prasad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nimrat kaur, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved