• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'रियल और रील लाइफ की डॉन', शिखर पहाड़िया ने गर्लफ्रेंड जाह्नवी कपूर पर लुटाया प्यार

Don of Real and Reel Life: Shikhar Pahariya Showers Love on Girlfriend Janhvi Kapoor - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेद्दी' को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद से अभिनेत्री को काफी सराहना मिल रही है। इसी बीच, मंगलवार को अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने उनकी जमकर प्रशंसा की। शिखर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए जाह्नवी को 'रियल और रील लाइफ की डॉन' बताया। उन्होंने लिखा, "जाह्नवी कपूर रील और रियल लाइफ में लेडी डॉन हैं। राम चरण बहुत अच्छे हैं। आप दोनों की फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।" वहीं, जाह्नवी ने भी शिखर की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया और साथ में कई हार्ट इमोजी शेयर किए।
बता दें कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अक्सर छुट्टियों, मंदिर दर्शन और पारिवारिक समारोहों के दौरान साथ देखा जाता है।
शिखर को जाह्नवी के परिवार के साथ कई अहम मौकों और समारोहों में भी देखा गया है। बताया जाता है कि दोनों ने कई साल पहले डेटिंग शुरू की थी। बीच में कुछ समय के लिए दोनों अलग हो गए थे, लेकिन बाद में फिर साथ आ गए।
बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। राम चरण फिल्म में एक ऐसे खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं, जो पेशेवर खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक गली क्रिकेटर और पहलवान है, जो हर बाधा को पार करने के लिए संघर्ष करता है।
फिल्म में जाह्नवी और राम चरण के अलावा 'मिर्जापुर' फेम दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया), शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Don of Real and Reel Life: Shikhar Pahariya Showers Love on Girlfriend Janhvi Kapoor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shikhar pahariya showers love on girlfriend janhvi kapoor, shikhar pahariya, janhvi kapoor, janhvi, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved