• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'डीडीएलजे' के 30 साल पूरे: लंदन में शाहरुख–काजोल की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, अभिनेत्री ने जताई खुशी

DDLJ celebrates 30 years: Bronze statue of Shah Rukh Khan and Kajol unveiled in London, actress expresses joy - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के रिलीज को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस खुशी में लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसे लेकर अभिनेत्री काजोल ने खुशी जाहिर की है। इस मौके पर अभिनेत्री काजोल ने फिल्म की शूटिंग के पुराने दिन याद किए। उन्होंने बताया, "हम यूरोप में बस के ऊपर शूटिंग कर रहे थे और वहां बहुत ठंड थी, हल्की बारिश भी हो रही थी। बिल्कुल भी धूप नहीं थी। हम सब कांप रहे थे। हमारे स्वेटर बस के नीचे रखे थे और हम बिना स्वेटर के ऊपर शूट कर रहे थे। हमारी कोरियोग्राफर सरोज जी नहीं होती, तो वह सीन शूट करना मुश्किल ही था। पूरी फिल्म में ऐसे कई मजेदार पल थे, लेकिन हमने किसी तरह शूट कर लिया। आज जब उस सीन को याद करती हूं तो हंसी आती है।" अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म को भारत समेत कई देशों में पसंद किया जाता है। उन्होंने कहा, "हमारी फिल्म विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों के लिए तो घर की याद दिलाती है। यह उनके लिए एक पहचान बन गई है, जो आज भी भारत से दूर रहता है, उसे यह फिल्म देखकर अपनापन महसूस होता है।"
इसी के साथ अभिनेत्री ने अपनी प्रतिमा के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि लोग इसके साथ ढ़ेर सारी तस्वीरें लेंगे। मैं चाहती हूं कि हर कोई इस फिल्म को देखे और वही प्यार और अपनापन महसूस करें, जो हम महसूस करते हैं।"
साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' पहली भारतीय फिल्म है, जो लीसेस्टर स्क्वायर पर प्रतिमा के साथ सम्मानित की गई थी। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म में काजोल और शाहरुख के अलावा, अमरीश पुरी, अनुपम खेर, मंदिरा बेदी समते कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इसकी कहानी दर्शकों के दिल में बस गई और आज भी दर्शक इसे देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म ने करीब 90 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-DDLJ celebrates 30 years: Bronze statue of Shah Rukh Khan and Kajol unveiled in London, actress expresses joy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kajol, shah rukh khan, ddlj, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved