मुंबई । अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने देश से अपील की है कि वे दुनिया के सामने कोविड-19 से इस तरह निपटने की कोशिश करें, जो उदाहरण बने। पल्लवी ने कहा, "फिलहाल भारत पर पूरी दुनिया की नजर है। इनमें इटली और अमेरिका जैसे विश्व के प्रभावशाली देश शामिल हैं। इनमें चीन और ईरान भी हैं। वे सभी देख रहे हैं कि क्या भारत इतना सक्षम है कि वो अपने नागरिकों के जीवन, स्वास्थ्य को बचाने के साथ ही अर्थव्यवस्था को संभाल पाता है या नहीं। क्या विस्फोट (संकट) की संभावना को देखते हुए, एक देश के तौर पर हम बहुत स्मार्ट, मजबूत, दयालु और जिम्मेदार हैं कि इस आम दुश्मन से लड़ सकें? यह दुश्मन पूरी दुनिया में डर फैला रहा है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास एक मौका है कि हम दुनिया को दिखा सकें कि हम युवा, और एकजुट देश हैं और हम इससे लड़ सकते हैं। अपना योगदान दें। सामाजिक दूरी बनाए रखें।"
(आईएएनएस)
खुद की बेटी होने पर अपनी मां को समझ पाई : काजोल
मैं अब भी अपने क्षेत्र की शीर्ष अभिनेत्री मानी जाती हूं : रितुपर्णा
कल्लू-अक्षरा जोड़ी की 'शुभ घड़ी आयो' का ट्रेलर लोगों को पसंद
Daily Horoscope