• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बादशाह ने केके के निधन पर जताया शोक, मिला नफरत भरा संदेश

Badshah receives hate message after he condoles KK death - Bollywood News in Hindi

मुंबई । गायक केके के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद रैपर बादशाह को एक नफरत भरा संदेश मिला है। 31 मई को कोलकाता में लाइव प्रदर्शन के बाद पाश्र्व गायक केके का निधन हो गया था। वह 53 वर्ष के थे। उनकी मृत्यु के बाद, कई बॉलीवुड सेलेब्स ने श्रद्धांजलि दी और बादशाह उनमें से एक थे जिन्होंने दिवंगत गायक की एक तस्वीर साझा की थी और लिखा, 'क्यों'। उनकी पोस्ट के बाद उन्हें एक इंस्टाग्राम यूजर से नफरत भरा मैसेज मिला। रैपर ने संदेश के स्क्रीन शॉट को साझा किया और कहा कि यह किस तरह की नफरत हैं।
संदेश में लिखा था, तू कब मारेगा।
बादशाह ने संदेश का स्क्रीन शॉट शेयर कर लिखा कि आप सब यह अंदाजा लगा सकते हैं कि हम हर रोज किस तरह की नफरत का सामना करते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Badshah receives hate message after he condoles KK death
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: badshah, hate message, badshah receives hate message after he condoles kk death, singer kk, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved