• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

जया बच्चन के संसद में भाषण के समर्थन में आया बॉलीवुड

मुंबई। जया बच्चन द्वारा संसद में फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने के प्रयासों को रोकने को लेकर दिए गए भाषण को नेटिजंस का एक वर्ग जहां ट्रोल कर रहा है, वहीं बॉलीवुड बच्चन के समर्थन में आ गया है। जया बच्चन का यह भाषण अप्रत्यक्ष तरीके से अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता-राजनेता रवि किशन पर किया गया हमला है, जिन्होंने दावा किया है फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स लेने वाले लोग हैं। ट्विटर पर उनके भाषण की एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने सत्यापित खाते से ट्वीट किया, "हम हमेशा नई पहल करने, अच्छे कारणों और जागरूकता अभियानों के साथ खड़े हुए हैं। यह उसका भुगतान पाने का समय है। इंडस्ट्री की एक महिला ने इस पर बात की। हैशटैग रिस्पेक्ट।" अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने अपने सत्यापित अकाउंट से ट्वीट किया, "जब भी जरूरत होती है, वह हमेशा खड़ी होती हैं। हैशटैग जयाबच्चन।"
फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने लिखा, "मैं जया जी को सर्वश्रेष्ठ सम्मान देता हूं। जो नहीं जानते हैं कि रीढ़ की हड्डी कैसी दिखती है, वे कृपया देखें।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-B-Town backs Jaya Bachchan after her Parliament speech alleging Bollywood being defamed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: b-town, jaya bachchan, parliament speech bollywood, bollywood celebrities, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved