• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंगद बेदी ने शेयर की सफारी ट्रिप की यादें, नेहा धूपिया के साथ जिम सेल्फी ने खींचा ध्यान

Angad Bedi Shares Safari Trip Memories; Gym Selfie with Neha Dhupia Draws Attention - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता अंगद बेदी और उनकी पत्नी व अभिनेत्री नेहा धूपिया साथ में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। बुधवार को अभिनेता अंगद बेदी ने पत्नी के साथ बिताए खास पलों की झलक शेयर की। अभिनेता ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपनी सफारी ट्रिप और बर्थडे सेलिब्रेशन की यादें फैंस के साथ शेयर कीं। पहली तस्वीर में अंगद बेदी पगड़ी पहने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अगली तस्वीर में वह अपनी पत्नी नेहा धूपिया के साथ जिम में सेल्फी लेते दिखे। इसके अलावा तस्वीरों में उनकी सफारी, कुछ अकेले पलों और परिवार के साथ बिताए पलों की झलक भी दिखी। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "यादें बनीं, तस्वीरें ली गईं... सफारी और बर्थडे के बीच दिल भर गया।" इस पोस्ट पर नेहा ने कमेंट में हार्ट इमोजी शेयर किया। अंगद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ बिताए खास पलों, छुट्टियों और सेलिब्रेशन की झलक शेयर करते रहते हैं।
अंगद बेदी और नेहा धूपिया की पहली मुलाकात तब हुई थी जब नेहा 20 साल की थीं। अंगद उन्हें लगभग 8 साल तक पसंद करते रहे और शादी के लिए प्रयास करते रहे। बाद में नेहा के गर्भवती होने के बाद दोनों ने अचानक शादी का फैसला किया और गुरुद्वारे में आनंद कारज संपन्न हुआ। एक इंटरव्यू में अंगद ने बताया था कि जब वह नेहा के माता-पिता से उनका हाथ मांगने गए थे, तो उनके ससुर ने शुरू में मना कर दिया था।
इस जोड़ी के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी मेहर का जन्म शादी के कुछ महीनों बाद हुआ था और बाद में उनके घर एक बेटे का भी जन्म हुआ। अंगद बेदी एक अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं। वह भारत के दिवंगत महान क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद ने 'पिंक', 'सूरमा' और 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Angad Bedi Shares Safari Trip Memories; Gym Selfie with Neha Dhupia Draws Attention
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neha dhupia, angad bedi, angad bedi shares safari trip memories, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved