• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आलिया ने बेटी राहा के पहले जन्‍मदिन की तस्‍वीरें की शेयर

Alia shares pictures of daughter Raha first birthday - Bollywood News in Hindi

मुंबई,। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोमवार को अपने पति रणबीर कपूर के साथ अपनी बेटी राहा का पहला जन्मदिन मनाया।अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों और एक वीडियो में अपनी बेटी की झलकियां साझा की।पहली तस्वीर में राहा को केक तोड़ते हुए दिखाया गया है, दूसरी तस्वीर में वह गेंदे के फूल पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। तीसरी स्लाइड में एक छोटा संगीत बॉक्स है, जिसमें ''ला वी एन रोज'' गाना बज रहा है।एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “हमारी खुशी, हमारी जिंदगी, हमारी रोशनी, ऐसा लगता है, जैसे कल ही हम आपके लिए यह गाना बजा रहे थे, जब आप मेरे पेट में लात मार रही थी। यह कहने की कोई जरूरत नहीं है कि हम आपको अपने जीवन में पाकर धन्य हैं। आप हर दिन को केक के पूर्ण मलाईदार स्वादिष्ट टुकड़े जैसा महसूस कराते हैं, जन्मदिन मुबारक हो बेबी टाइगर.. हम तुम्हें प्यार से भी ज्यादा प्यार करते हैं।''इससे पहले दिन में, राहा की दादी नीतू कपूर, नानी सोनी राजदान और रिद्धिमा कपूर ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्‍टोरी पर राहा को शुभकामनाएं दी।आलिया और रणबीर अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधे और उसी साल राहा के माता-पिता बने।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Alia shares pictures of daughter Raha first birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alia bhatt, raha first birthday, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved