• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अमेजन इंडिया फैशन वीक में शोस्टॉपर बनेंगी ऋचा

अभिनेत्री ऋचा चड्डा अमेजन इंडिया फैशन वीक ऑटम विंटर 2017 में डिजाइनर रोहित कामरा के लिए एक शोस्टॉपर के रूप में अपने जलवे बिखेरेंगी। फुकरे रिटर्न्स की शूटिंग के बाद ऋचा शनिवार को कामरा के लिए रैंप पर वॉक करेंगी। शो की थीम ब्लैक एंड व्हाइट है। कामरा को पुरुषों की डिजाइंस के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार उन्होंने मसान की अभिनेत्री को ध्यान में रखते हुए फुकरे रिटर्न की लेडी बॉस की भूमिका के लिए डिजाइन किया है। ऋचा ने कहा, मैं रोहित के लिए वॉक करने को लेकर रोमांचित हूं और मैं पॉवर ड्रेसिंग के लिए उत्साहित हूं। यह मेरे लिए दिलचस्प है कि रोहित ने विशेष रूप से रनवे पर वॉक के लिए मेरे लिए डिजाइन किया है। अमेजन इंडिया फैशन वीक के लिए उत्साहित हूं। रैंप पर जहां वाणी कपूर डिजाइनर रीना ढाका के लिए वॉक करेंगी, वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट शुक्रवार को नम्रता जोशीपुरा के लिए कैटवॉक करेंगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AIFW Autumn Winter 2017 Richa Chadha to be showstopper
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bollywood actress, amazon india fashion week 2017, aifw, richa chadha, showstopper, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved