• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभिषेक ने फराह को वर्कआउट वीडियो अपलोड करने के लिए कहकर चिढ़ाया

Abhishek Bachchan teases Farah Khan by asking her to upload workout video - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने फिल्मकार-कोरियोग्राफर फराह खान की टांग खींचते हुए कहा है कि उन्हें चल रहे कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच अपना वर्कआउट वीडियो अपलोड करना चाहिए। मंगलवार को जब फराह ने कुछ नए ट्वीट्स पोस्ट किए, तो सेलिब्रिटी वर्कआउट से संबंधित अपनी पिछली टिप्पणियों के बारे में उन्हें चिढ़ाने के लिए अभिषेक की बारी थी। फराह ने ट्वीट किया, "महामारी सीख : कपड़ों से भरी अलमारी, जब सभी को सिर्फ दो बार आउटफिट्स की जरूरत होती है . रात के समय नाइटी और दिन के समय नाइटी।" "महामारी सीख 2 : -मेरे असली दोस्त कौन हैं . मेरे नए दोस्त बाबूराम सब्जी वाले . हीरापाल किराना स्टोर से स्वप्निल . नोबल केमिस्ट का पवन . और पीस्का फिस की नलिनी . धन्यवाद।"
अभिषेक ने पोस्ट पर टिप्पणी देते हुए लिखा, "धन्यवाद! अब वर्कआउट वीडियो अपलोड करो!।"
दरअसल, फिल्म निर्देशक फराह खान ने हाल ही में सेलिब्रिटीज को वर्कआउट वीडियोज बनाने को लेकर फटकार लगाई थी। उन्होंने सेलेब्स को कोरोना वायरस को गंभीरता से लेने और इस हालात में वर्कआउट वीडियोज शेयर न करने की अपील की थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abhishek Bachchan teases Farah Khan by asking her to upload workout video
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farah khan, abhishek bachchan, abhishek bachchan teases farah khan, workout video, coronaviruslockdown, coronavirusindia, coronavirus, covid 19, lockdown, covid-19 lockdown, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved