इस्लामाबाद।
एक पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए ऐसा घिनौना
काम किया जिसको जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। पाकिस्तान में एक महिला के
साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि
पत्नी ने दोस्तों के साथ पार्टी में डांस करने से इनकार कर दिया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके
बाद पति ने पहले पत्नी को बेल्टों से पीटा और फिर उसको गंजा कर दिया। यही
नहीं, वो पंखे से लटकाकर उसे मारने की भी धमकियां दे रहा था।
घटना की
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके तक पहुंची और पति को गिरफ्तार कर लिया
गया। उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामला तब सामने आया जब
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पत्नी का नाम अस्मा अजीज बताया जा रहा
है।
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope