जयपुर। शहर में एक बार हत्या की वारदात सामने आई है। हत्यारों का निशाना इस बार बुजुर्ग दंपती थे। विश्वकर्मा थाना इलाके स्थित ईश्वर नगर में हत्यारों ने एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। हत्या के पीछे प्रथम दृष्टया पुलिस भूमि विवाद बता रही है। मामला सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। दंपती यहां पर परिवार से अलग रहते थे। पुलिस के अनुसार रोड नंबर-14 पर स्थित ईश्वर नगर में प्रभाती लाल उम्र 75 अपनी पत्नी सरजू देवी उम्र 70 के साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब 8.15 बजे जब परिजन उनके घर पहुंचे तो, दोनों को फर्श पर अचेत पड़ा देखा। परिजनों ने उन्हें कांवटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। थानाधिकारी कंवरपाल ने बताया कि दंपती की हत्या गला या मुंह घोंटकर की गई है। घर का सामान सुरक्षित है। ऐसे में लूट के इरादे से हत्या की आशंका कम ही है। फिलहाल मामले में दंपती के भूमि विवाद की बात सामने आ रही है। इस आधार पर जांच की जा रही है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े :करनी हैं विदेश में पढ़ाई तो जरूर पढ़े
यह भी पढ़े :240 किमी का माइलेज देती है यह बाइक
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
लूट की झूठी सूचना देने वाला कूरियर कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार, रुपए बरामद
मादक पदार्थ अफीम की खरीद फरोख्त करते तीन आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope