• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका ओपन : सुमित नागल दूसरे दौर में

US Open Sumit Nagal in second round - Tennis News in Hindi

नई दिल्ली| भारत के टेनिस स्टार सुमित नागल ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच कर इतिहास रच दिया है। वह 2013 के बाद यहां तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नागल ने पहले दौर के मैच में अमेरिका के ब्रैडेल क्लाहन को 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से मात दी। इसी के साथ 23 साल का यह खिलाड़ी सात साल में पहली बार ग्रैंड स्लैम एकल वर्ग के पहले दौर में जीतने वाला भारतीय खिलाड़ी बन गया है। नागल ने पहले सेट में अपनी पहली सर्विस में 80 प्रतिशत अंक बटोरे। दूसरे सेट में भी उनका दबदबा जारी रहा। तीसरे सेट में हालांकि अहम समय पर उनकी सर्विस तोड़ दी गई और वह यह सेट हार गए। मैच चौथे सेट में गया जहां भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की। यह मैच दो घंटे 12 मिनट तक चला। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US Open Sumit Nagal in second round
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us open, sumit nagal, second round, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved