• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टेनिस : बीजेके कप में दर्शकों के नहीं होने का भारत को मिलेगा फायदा

Tennis: India will benefit from not having spectators in BJK Cup - Tennis News in Hindi

नई दिल्ली| भारत को बिली जीन किंग (बीजेके) कप टेनिस टूर्नामेंट वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में उच्च रैंकिंग की लातविया से मुकाबला खेलना है और टीम के कप्तान विशाल उपाल के अनुसार इसमें दर्शकों के शामिल नहीं होने से भारत को फायदा मिल सकता है। भारत और लातविया के बीच मुकाबला 16 अप्रैल को लातविया के नेशनल टेनिस सेंटर में होगा। इस मुकाबले के लिए लातविया ने मजबूत टीम उतारी है जिसमें विश्व की 47वें नंबर की खिलाड़ी अनसतास्जिया सेवास्तोवा, 2017 फ्रेंच ओपन चैंपियन जेलेना ओस्तापेंको, दियाना मारकिंकिएविका और डेनिएला विसमाने शामिल हैं। मेजबान ने क्ले कोर्ट के बजाए इंडोर हार्डस कोर्ट में खेलना पसंद किया है। उपल ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, "शुरुआत में जब हमने देखा कि हमें इंडोर हार्डस में खेलना है तो मुझे अजीब लगा। मुझे लगा था कि हम इंडोर या आउटडोर क्ले में खेलेंगे। लातविया की टीम में उच्च रैंकिंग के खिलाड़ी हैं।"
कोरोना महामारी के कारण मैच दर्शकों के बिना होगा और उपल का मानना है कि इससे टीम को मदद मिलेगी।
उपल ने कहा, "हम हार्ड कोर्ट में खेलना पसंद करेंगे लेकिन इससे ज्यादा लातविया टीम को घरेलू दर्शकों का समर्थन नहीं मिलने से हमें फायदा मिलेगा। इस स्टेज पर खेलना हमारे लिए पहली बार है और ऐसे में हमारे पर घरेलू दर्शक दबाव नहीं डाल सकेंगे।"
लातविया की टीम में 47वें रैंकिंग की सेवास्तोवा और 53वीं रैंकिंग की ओस्तापेंको हैं तो वहीं भारत के पास 174वीं रैंकिंग की अंकिता रैना और 621वीं रैकिंग की करमान कौर थांडी है। पेपर पर रैकिंग के आधार पर लातविया टीम का पलड़ा भारी है।
अंकिता ने कहा, "जब आप घर पर खेलते हैं तो आप चाहते हैं कि दर्शक मौजूद रहें इसके अलावा आपको अन्य जगह खेलने से फर्क नहीं पड़ता। विरोधी टीम दर्शकों के साथ खेलना पसंद करती लेकिन ऐसा नहीं होना हमारे लिए फायदेमंद है।"
अंकिता शुक्रवार को पहले मैच में ओस्तापेंको का सामना करेंगी और उसी दिन करमान तथा सेवास्तोवा के बीच भी मुकाबला होगा।
दूसरे दिन सेवास्तोवा का सामना अंकिता से होगा और करमान का मुकाबला ओस्तापेंको से होगा। इस मुकाबले का अंत सानिया मिर्जा और अंकिता की जोड़ी का युगल वर्ग में दियाना और डेनिएला के खिलाफ मुकाबले से होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tennis: India will benefit from not having spectators in BJK Cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tennis, india, benefit, having, spectators, bjk cup, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved