• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पोर्श टेनिस ग्रैंडप्री के फाइनल में वंदेवेघ व पिल्सकोवा में मुकाबला

Porsche Tennis Grand Prix : final will be played between Karolina Pliskova and Coco Vandeweghe - Tennis News in Hindi

स्टटगार्ट (जर्मनी)। चेक गणराज्य की पांचवीं वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना पिल्सकोवा यहां जारी पोर्श टेनिस ग्रैंड प्रिक्स के फाइनल में अमेरिका की कोको वंदेवेघ का सामना करेंगी। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को सेमीफाइनल में पिल्सकोवा ने एस्टोनिया की एनेट कोंटावेइट को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। पिल्सकोवा ने दोनों ही सेट में अपना दबदखा दिखाया। उन्होंने बैकबैंड और फोरहैंड दोनों ही बखूबी खेले और मैच को तीसरे सेट में भी नहीं जाने दिया। दूसरे सेमीफाइनल में वंदेवेघ ने फ्रांस की कैरोलिना गार्सिया को 6-4, 6-2 से हराया। वंदेवेघ को भी जीत में ज्यादा जोर नहीं आया। इस सत्र में यह इन दोनों खिलाडिय़ों का पहला फाइनल है। पिल्सकोवा मौजूदा वल्र्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर काबिज हैं। वे इस टूर्नामेंट को जीतकर डब्ल्यूटीए टूर में अपने खिताबों की कुल संख्या को 10 तक पहुंचाना चाहेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Porsche Tennis Grand Prix : final will be played between Karolina Pliskova and Coco Vandeweghe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: porsche tennis grand prix, final, karolina pliskova, coco vandeweghe, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved