• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ATP रैंकिंग : स्टार नोवाक जोकोविक को एक स्थान का नुकसान

मेड्रिड। चोटों से जूझ रहे सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक एक स्थान नीचे फिसलते हुए पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की जारी ताजा रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी स्टान वावरिंका ने जोकोविक को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है।

ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे (7750 अंक) अब भी शीर्ष पर बरकरार हैं, वहीं स्पेन के राफेल नडाल (7465 अंक) दूसरे और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (6545 अंक) तीसरे स्थान पर हैं। क्रोएशिया के मारिन सिलिक 5155 अंकों के साथ छठे, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम 4065 अंकों के साथ सातवें, जर्मनी के एलेक्जेंडर जवेरेव 3150 अंकों के साथ आठवें, जापान के स्टार टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी 3140 अंकों के साथ नौवें और कनाडा के मिलोस राओनिक 3130 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Novak Djokovic slips one place in ATP ranking
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: novak djokovic, slips one place, atp ranking, wta ranking, serbia, andy murray, carolina pliskova, angelique kerber, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved