मेड्रिड। स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) द्वारा जारी ताजातरीन वल्र्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार हैं। फेडरर के 10105 अंक हैं। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 20 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता फेडरर ने पिछले सप्ताह रॉटरडैम ओपन का खिताब जीतने के बाद स्पेनिश स्टार राफेल नडाल को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने 29 अक्टूबर 2012 के बाद पहली बार शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। नडाल के 9760 अंक हैं। क्रोएशिया के मारिन सिलिक 4960 अंक के साथ तीसरे, बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव 4635 अंक के साथ चौथे और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव 4450 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम (3810) छठे, बेल्जियम के डेविड गॉफिन (3280) सातवें, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन (2825) आठवें, अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो (2745) नौवें और अमेरिका के जैक सॉक (2880) दसवें स्थान पर हैं।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope