• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वर्ल्ड सीरीज बॉक्सिंग : इंडियन टाइगर्स के लिए शिवा की विजयी वापसी

रोहतक। भारत के अग्रणी मुक्केबाजों में से एक शिवा थापा ने शनिवार को इंडियन टाइगर्स टीम के लिए विजयी वापसी की। शिवा ने यहां स्थित नेशनल मुक्केबाजी अकादमी में खेले गए वर्ल्ड सीरीज बॉक्सिंग के ग्रुप-सी मुकाबले में रूस के शमिल अस्केरोव को हराया। चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से दूर रहे विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य जीत चुके शिवा ने दूसरी बार इंडियन टाइगर्स के लिए खेलते हुए पेट्रियॉट बॉक्सिंग टीम के अस्केरोव के खिलाफ निडर खेल दिखाया और विजयी साबित हुए। अपने लेफ्ट और राइट जैब्स तथा डॉजिंग के दम पर शिवा ने यह जीत हासिल की। हालांकि वे तीनों जजों का विश्वास नहीं हासिल कर सके लेकिन यह जीत उनके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित होगी। अंतिम स्कोर शिवा के पक्ष में 48-45, 46-47 और 47-46 रहा। इससे पहले, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) द्वारा समर्थित इंडियन टाइगर्स टीम के लिए उत्तराखंड के मुक्केबाज कविंदर सिंह बिष्ट ने भी जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Series Boxing : Shiva Thapa winning comeback for indian tigers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world series boxing, shiva thapa, indian tigers, kavinder singh bisht, bfi, boxing federation of india, world championship, commonwealth games, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved