• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम हारी, महिला टीम ने खेला ड्रॉ

चेन्नई। पांचवीं सीड भारतीय पुरुष टीम को बुधवार को विश्व शतरंज ओलम्पियाड में आठवीं सीड अर्मेनिया ने 2.5-1.5 के अंतर से हरा दिया। भारतीय महिला टीम हालांकि इटली को 2-2 से ड्रॉ पर रोकने में कामयाब रही। भारतीय पुरुष टीम ने अर्मेनिया के खिलाफ तीन ड्रॉ मैच खेले जबकि एक मैच में उसे हार मिली। इस हार के साथ उसके पदक जीतने की संभावनाएं कम हो गई हैं। सफेद मोहरों से खेलते हुए पूर्व विश्व चैम्पियन भारत के विश्वनाथ आनंद ने लेवोन अरोनियन को 31 चाल में ड्रॉ पर रोक दिया। वहीं पी. हरिकृष्णा ने काले मोहरों से खेलते हुए गेब्रिएल सार्जिसियान से 25 चालों में बाजी ड्रॉ करा ली। इसी तरह बी. अधिबान ने रांट मेलकुमयान के साथ ड्रॉ खेला। चौथे बोर्ड पर के. शशीकरण, एम. मात्रीरोसयान से मात खा गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Chess Olympiad : Indian men team lose, women team played draw
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world chess olympiad, indian men team, women team, draw, vishwanathan anad, armenia, italy, p harikrishna, koneru humpy, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved