• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोक्यो ओलंपिकः मैराथन-पैदल चाल स्पर्धाओं के रूट व तारीख तय

Tokyo Olympics: Route and dates set for marathon-walking events - Sports News in Hindi

लुसाने (स्विट्जरलैंड)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी), टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति और टोक्यो पैरालंपिक समिति ने जापान में अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक मैराथन और पैदल चाल स्पर्धाओं के लिए तारीखों और रूटों की घोषणा कर दी है। आईओसी ने कहा कि साप्पोरो का ओडोरी पार्क, जिसे पहले होक्काइदो मैराथन के लिए इस्तेमाल किया गया था, उसे पुरुष और महिला मैराथन के साथ साथ पैदल चाल स्पर्धाओं के लिए भी निर्धारित किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आईओसी और टोक्यो आयोजन समिति ने कहा कि महिला और पुरुष मैराथन क्रमशः 8 और 9 अगस्त होंगे और दोनों रेस सुबह 7 बजे से होंगे।

टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन अगले साल 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होगा, जबकि पैरालंपिक खेलों का आयोजन 25 अगस्त से 6 सितंबर तक होगा।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tokyo Olympics: Route and dates set for marathon-walking events
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ioc, tokyo olympic organizing committee, tokyo paralympic committee, international olympic committee, okyo olympics, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति, टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति, टोक्यो पैरालंपिक समिति, टोक्यो ओलंपिक, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved