• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एशियाई खेलों में पहली बार नजर आएंगी ये 10 नई स्पर्धाएं

जकार्ता। इंडोनेशिया में शनिवार से शुरू हो रहे 18वें एशियाई खेलों में 10 स्पर्धाएं ऐसी हैं, जो पहली बार इन खेलों का हिस्सा बनी हैं। जकार्ता और पालेमबाग में 18 अगस्त से दो सितंबर तक एशियाई खेलों का आयोजन होगा। शनिवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। ये हैं एशियाई खेलों में शामिल हो रही 10 नई स्पर्धाएं :- 3 गुणा 3 बॉस्केटबॉल स्पर्धा : इस प्रारूप में चार खिलाडिय़ों की एक टीम शामिल होती है। इसमें तीन खिलाड़ी मैदान पर होते हैं और एक खिलाड़ी रिजर्व होता है। बॉस्केटबॉल का खेल फुल कोर्ट पर होता है, जबकि इस स्पर्धा का आयोजन हाफ कोर्ट पर होता है।
कॉन्ट्रेक्ट ब्रिज : ताश के पत्तों से खेल पहली बार एशियाई खेलों का हिस्सा बनने जा रहा है। दो खिलाडिय़ों की जोड़ी इसमें हिस्सा लेकर प्रतिद्वंद्वी टीम को टक्कर देती है।
जेट स्की : इस स्पर्धा का आयोजन 23 से 26 अगस्त तक जकार्ता के एनकोल बीच पर होगा। इसमें एथलीट चार अलग वर्गों एंड्योरेंस रुनाबाउट ओपन, रुनाबाउट 1100 स्टॉक, रुनाबाउट लिमिटेड और स्की मोडिफाइड में हिस्सा लेंगे।
पैराग्लाइडिंग : इस स्पर्धा में एथलीट दो वर्गो में हिस्सा लेंगे। इंडोनेशिया के आयोजनकर्ताओं ने आयोजन स्थल में हवा के दबाव और अन्य संबंधित चीजों का बेहतर रूप से मुआयना किया है।
पेनकेक सिलाट : पारंपरिक इंडोनेशियाई मार्शल आट्र्स उन तीन स्पर्धाओं में से एक है, जिसे इंडोनेशिया ने एशियाई खेलों में शामिल करने का प्रयास किया है। ऐसे में स्थानीय एथलीटों के पास पदक जीतने का अच्छा मौका होगा।
जु-जित्सु : शतरंज की तरह खेले जाने वाले इस मार्शल आट्र्स स्पर्धा में रणनीति और योजना की भूमिका अहम होती है। इसमें कुश्ती के भी कुछ रूप शामिल होते हैं। तीन स्तरों में इसका आयोजन होता है।
साम्बो : बिना हथियारों के आत्मरक्षा का गुण सिखाने वाली इस स्पर्धा को भी पहली बार एशियाई खेलों में जगह मिली है। यह जापान के जु-जित्सु स्पर्धा से प्रेरित है। यह अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती का एक प्रारूप है।
कुराश : उज्बेकिस्तान का पारंपरिक मार्शल आट्र्स, यह 3,500 साल पुराना खेल है। यह जूडो और कुश्ती के संयोजन से बना है। यह खेल दोनों प्रतिद्वद्वियों के बीच मैट पर खड़े होने की अवस्था में ही खेला जाता है और दोनों खिलाड़ी मैट पर गिरने से बचने की कोशिश करते हैं।
रॉक क्लाइंबिंग : इस स्पर्धा का आयोजन 23 से 27 अगस्त तक पालेमबाग के जाकाबारिंग स्पोट्र्स सिटी एथलेटिक परिसर में होगा। इसमें इंडोनेशिया की टीम को स्वर्ण पदक की उम्मीद है। यह महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित होगा।
रोलर स्पोट्र्स : यह स्केटबोर्डिंग और इन लाइन स्पीट स्केटिंग की स्पर्धा है। इसका आयोजन पालेमबाग के जाकाबारिंग स्पोट्र्स सिटी के रोलर पार्क में होगा।
एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे 78 साल के खिलाड़ी बाम्बांग

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-These 10 sports events included first time in asian games
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games 2018, 10 sports events, asian games, 18th asian games, indonesia, jakarta, paragliding, michael bambang hartono, rock climbing, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved