• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सीनियर एथलेटिक्स : हिमा को स्वर्ण के साथ एशियन गेम्स का टिकट

गुवाहाटी। मेजबान असम की हिमा दास ने 58वीं राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई खेलों का टिकट हासिल कर लिया है। हिमा चैंपियनशिप की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। सातवीं लेन में दौड़ रही 18 साल की हिमा ने 23.10 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने ओडिशा की दुती चंद को पछाडक़र स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

हिमा का यह व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दुती ने 23.41 सेकेंड के साथ रजत और ओडि़शा की ही श्राबनी नंदा ने 23.87 सेकेंड के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इस चैंपियनशिप में एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करने का मानक समय 23.50 है और दुती ने मंगलवार को ही 23.46 सेकेंड का समय लेकर एशियाई खेलों का टिकट कटा लिया था।

महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में हरियाणा की कोमल चौधरी दो मिनट 06.68 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण जीतने में सफल रही। पश्चिम बंगाल की शिपरा सरकार ने दो मिनट 07.02 सेकेंड का समय लेकर रजत और महाराष्ट्र की अर्चना अधव ने दो मिनट 07.022 सेकेंड के समय के साथ कांस्य अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Senior Athletics Championship : Hima Das qualifies for asian games with gold medal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: senior athletics championship, hima das, asian games, gold medal, komal chaudhary, mohammad anas yahiya, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved