• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिजिजू ने खिलाड़ियों, सैलिब्रिटिज, कॉरपोरेट्स से फिट इंडिया मूवमेंट को नए आयाम देने की अपील की

Rijiju appealed to sportspersons, celebrities, corporates to give new dimensions to Fit India Movement - Sports News in Hindi

नई दिल्ली| केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को देश के खिलाड़ियों, कॉरपोरेट्स, सैलिब्रिटज से फिट इंडिया मूवमेंट को नए आयाम देने की बात की। रिजिजू ने मंगलवार को फिट इंडिया वार्षिक एडवाइजरी समिति की बैठक में यह बात कही। इस बैठक में रिजिजू के अलावा खेल सचिव रवि मित्तल, भारतीय ओलम्पिक समिति (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा, फिल्म अभिनेत्री और फिटनेस के लिए मशहूर शिल्पा शेट्टी, काजल अग्रवाल ने भी हिस्सा लिया। एक बयान के मुताबिक रिजिजू ने कहा, "मैं इस समिति का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। यह देखना अच्छी है कि इस समिति के सदस्य इस आंदोलन में सक्रिय हैं। यह विचार हमें आगे जाने में मदद देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली साल जब यह फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया था और जो कहा था उसके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। आज राष्ट्रीय एडवाइजरी समिति की तीसरी बैठक में मैं देख रहा हूं कि कई सारे सुझाव आ रहे हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि पूरी टीम अच्छा काम कर रही है।"
उन्होंने कहा, "पिछले एक साल का सफर शानदार रहा है और इस दौरान कई राज्यों, स्कूल, कॉलेजों ने इसमें हिस्सा लिया। यह पूरी तरह से लोगों का आंदोलन रहा है और इसे लोग ही आगे ले जा रहे हैं।"
शिल्पा शेट्टी ने इस मौके पर रिजिजू और बाकी के लोगों को बधाई दीं और साथ ही कहा कि मानसिक स्वास्थ पर भी ध्यान देना समय की जरूरत है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rijiju appealed to sportspersons, celebrities, corporates to give new dimensions to Fit India Movement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rijiju, appealed, sportspersons, celebrities, corporates, new dimensions, fit india movement, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved