• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रेलवे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को देगा प्रमोशन, बनेंगे...

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया और महिला पहलवान विनेश फोगाट को रेलवे में पदोन्नति मिलेगी। रेलवे ने मंगलवार को इन दोनों खिलाडिय़ों को राजपत्रित अधिकारी (गैजेटेज ऑफिसर) का पद देने का ऐलान किया है। रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि इन दोनों को रेलवे के नियमों के आधार पर पदोन्नति मिलेगी।

तीन अगस्त को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खिलाडिय़ों की पदोन्नति के लिए एक नई पॉलिसी की घोषणा की है। इस नई नीति के मुताबिक ओलम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों और पद्मश्री जीतने वाले प्रशिक्षकों को अधिकारी के तौर पर पदोन्नत किया जाएगा। मंत्रालय ने एक बयान नें कहा था कि खिलाडिय़ों की मेहनत को सम्मान देते हुए जिन खिलाडिय़ों ने दो बार ओलम्पिक में जगह बनाई है और एशियाई खेलों तथा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता है उनको मंत्रालय ने अधिकारी रैंक पर पदोन्नत करने का फैसला किया है।

विनेश ने खेलों के दूसरे दिन सोमवार को महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में जापान की युकी इरि को मात देकर स्वर्ण पदक जीता था। वे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की महिला पहलवान बनी हैं।

तीरंदाजी : महिला कंपाउंड टीम क्वार्टर फाइनल में

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Railway will promote asian games gold medalist Vinesh Phogat and Bajrang Punia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: railway, asian games, gold medalist, vinesh phogat, bajrang punia, asian games 2018, gazetted officer, archery, women compound team, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved