• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PWL-4 : यूपी दंगल से हार के बाद मुंबई महारथी की मुश्किलें बढ़ीं

लुधियाना। एप्प माए ने सोमवार को अपना रोमांचक मुकाबला जीतते हुए प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के चौथे सीजन में अपनी टीम यूपी दंगल को पहली जीत दिलाई। एप्प के शानदार खेल के दम पर यूपी ने मुंबई महारथी को 4-3 से हरा दिया। इस हार से विनेश फोगट की मुंबई को सेमीफाइनल में पहुंचने के अभियान को धक्का लगा। इससे पहले दिन के पहले मैच में राष्ट्रीय चैम्पियन जितेंदर ने 74 किलोग्राम भारवर्ग में मुंबई महारथी के जूनियर नेशनल चैम्पियन सचिन राठी को 14-0 से हराकर यूपी दंगल को शानदार शुरुआत दिलाते हुए उसे 1-0 से आगे कर दिया।

57 किलोग्राम भारवर्ग के महिला मुकाबले में एशियन चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता सरिता ने मुंबई महारथी की पैन अमेरिकन चैम्पियनशिप कांस्य पदकधारी बेट्जाबेथ एंजेलिका को 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। यह जीत सरिता के धैर्य और दृढ़ संकल्प की रही।

उन्होंने आक्रामक वेनेजुएलाई प्रतिद्वंद्वी की एक नहीं चलने दी। उनकी जीत से यूपी 2-0 से आगे हो गई। दीपक पुनिया ने यूरोपीय अंडर-23 रजत पदक विजेता इराकी मिसितुरी पर 86 किलोग्राम भारवर्ग के कड़े मुकाबले में 3-2 से अप्रत्याशित जीत हासिल करके मुंबई का खाता खोला।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PWL-4 : Mumbai Maharathi in difficult condition after defeat from UP Dangal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pwl-4, mumbai maharathi, up dangal, pro wrestling league, mumbai maharathi vs up dangal, vinesh phogat, प्रो रेसलिंग लीग, पीडब्ल्यूएल, यूपी दंगल, मुंबई महारथी, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved