नई दिल्ली। रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का नाम देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान-पद्म भूषण के लिए नामित हुआ है। विश्व चैम्पियनशिप में दो कांस्य और एक रजत जीतने वाली सिंधु से पहले भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी पद्म भूषण के लिए नामांकित किया जा चुका है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हैदराबाद की रहने वाली 22 वर्षीया सिंधु को पिछले साल देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले 2015 में उन्हें पद्म श्री से नवाजा गया था। सिंधु ने इस साल ग्लास्गो में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। उन्हें इस टूर्नामेंट के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा ने मात दी थी।
अभिषेक शर्मा ने 63 रनों की तूफानी पारी का श्रेय अपने माता-पिता की मौजूदगी को दिया
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट में देश की दिग्गज टीमें होंगी आमने-सामने
IPL में व्यूअरशिप का रिकॉर्ड टूटा, ओपनिंग डे पर 16.8 करोड़ का आंकड़ा दर्ज
Daily Horoscope