• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पोल वॉल्ट चैंपियन केंड्रिक्स कोरोना पॉजिटिव

Pole vault world champ tests positive, ruled out of Games. - Sports News in Hindi

टोक्यो| पोल वॉल्ट विश्व चैंपियन अमेरिका के सैम केंड्रिक्स टोक्यो ओलंपिक में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए जाने का मतलब है कि रियो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता केंड्रिक्स को इस ओलंपिक से बाहर होना पड़ेगा। अमेरिका ओलंपिक और पैरालम्पिक समिति (यूएसपीओसी) ने ट्वीट कर कहा, "हमारे एथलीटों, कोचों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है। हमें इस बात की पुष्टि करते हुए दुख हो रहा है कि केंड्रिक्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और वह टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। स्थानीय नियम और प्रोटोकॉल को देखते हुए केंड्रिक्स को होटल में आईसोलेशन में रखा गया है।" यूएसपीओसी ने कहा, "केंड्रिक्स अमेरिकी टीम के अहम सदस्य हैं और उनकी अनुपस्थिति सभी मिस करेंगे। उनकी निजता को देखते हुए हम इस वक्त ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते।"
इससे पहले, अर्जेटीना के पुरुष पोल वॉल्टर जर्मन चिआराविगलिओ भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ओलंपिक से बाहर हो गए थे।
पुरुष पोल वॉल्ट का क्वालीफिकेशन 31 जुलाई को जबकि फाइनल तीन अगस्त को होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pole vault world champ tests positive, ruled out of Games.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pole vault, world champ, tests, positive, ruled out, games\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved