• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PKL-5 : करीब आकर घर में फिर हारी मुंबई, पुनेरी पल्टन जीती

मुंबई। प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-5 में शनिवार को पुनेरी पल्टन के खिलाफ खेले गए मैच में यू-मुंबा को दूसरी बार घर में हार का सामना करना पड़ा। पुणे ने मुंबई को 26-24 से मात दी। दूसरे हाफ में अच्छी वापसी करते हुए इस लीग में पुणे ने दूसरी बार मुंबई को मात दी। इससे पहले 28 जुलाई को खेले गए मैच में पुणे ने मुंबई को 33-21 से मात दी थी। कप्तान दीपक हुड्डा ने सफल रेड मारते हुए पुनेरी पल्टन का खाता खोला। मुंबई के लिए श्रीकांत जाधव ने अंक लेकर स्कोर बराबर किया। दोनों टीमों के बीच मैच बराबरी का नजर आ रहा था। कोई भी टीम किसी भी मामले में कम नजर नहीं आ रही थी। श्रीकांत जाधव और काशीलिंग अदाके जैसे रेडर और सुरिंदर सिंह की रेडिंग के दम पर मुंबई ने पुणे पर किसी तरह 6-4 की बढ़त बनाई। मुंबई ने पहले हाफ की समाप्ति के लिए बचे सात मिनट में पुणे को ऑल आउट कर 11-5 से अपनी बढ़त को मजबूत करने की कोशिश की। कप्तान अनूप कुमार के नेतृत्व में अच्छी कोशिश करते हुए पहले हाफ में मुंबई ने पुणे पर 15-9 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में मुंबई ने पुणे पर अपना पलड़ा भारी रखा था। पुणे ने रेडर संदीप नरवाल के दम पर दो अंक हासिल किए और स्कोर 11-17 किया। इस बीच काशीलिंग ने दो रेड अंक मारते हुए मुंबई को 19-13 से बढ़त दिला दी। हालांकि, अपना प्रयास जारी रखते हुए पुणे ने मुंबा को मैच की समाप्ति के लिए बचे अंतिम छह मिनट में ऑल आउट कर स्कोर 19-20 किया। पुणे अपनी फॉर्म में वापस लौट रही थी और मुंबई अपनी लय खोती नजर आ रही थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PKL-5 : Puneri Paltan beat U Mumba by 26-24
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pkl-5, puneri paltan, u mumba, 26-24, pro kabaddi league, anup kumar, raider sandeep narwal, surinder singh, pkl 2017, kabaddi 2017, kabaddi league, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved