रियो डी जनेरियो। भारतीय निशानेबाज यशस्विनी देसवाल ने यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। यशस्विनी ने विश्व नंबर-1 यूक्रेन की ओलेना कोस्तेविच को पछाड़ा। इसके साथ ही भारत को नौवां ओलंपिक कोटा मिल गया। इस विश्व कप में भारत का यह पांचवां पदक है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले शूटर अभिषेक वर्मा, सौरभ चौधरी, संजीव राजपूत और ईलावेनिल वालारिवन इस विश्व कप में पदक अपनी झोली में डाल चुके हैं। पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन 22 वर्षीय यशस्विनी ने आठ खिलाडिय़ों के फाइनल मुकाबले में 236.7 का स्कोर किया और पहले पायदान पर रहीं। भारतीय खिलाड़ी को कोस्तेविच से कड़ी टक्कर मिली।
सूर्यकुमार यादव NCA में फिटनेस टेस्ट में फेल, IPLके शुरुआती मैचों से चूकने की संभावना
पूरे साल की मेहनत का नतीजा था खिताब : मंधाना
दिल्ली कैपिटल्स के नए खिलाड़ी आईपीएल 2024 में खेलने के लिए उत्सुक
Daily Horoscope