• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशियन गेम्स में जब तक पदक नहीं जीतूंगी, घर नहीं जाऊंगी: मीराबाई चानू

I wont go home until I win a medal at the Asian Games: Mirabai Chanu - Sports News in Hindi

नई दिल्ली। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होना है। भारत की दिग्गज पावरलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू एशियन गेम्स में अपना पहला पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उनकी पहली प्राथमिकता चोट से मुक्त रहना है। मीराबाई के कोच विजय शर्मा और अमेरिकी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच डॉ. एरॉन हॉर्शिग हैं। डॉ. हॉर्शिग के साथ उनका जुड़ाव नवंबर 2020 में शुरू हुआ और आज तक जारी है। साई मीडिया से बात करते हुए मीराबाई ने कहा, "हम हर गुरुवार को उनके साथ वीडियो कॉल पर बात करते हैं और ट्रेनिंग, रिकवरी और अगले स्टेप्स के बारे में चर्चा करते हैं। हर चीज की बारीकी से समीक्षा करते हैं। डॉ. हॉर्शिग खुद एक वेटलिफ्टर थे, इसलिए उन्हें शरीर की हर मसल के बारे में पता है।"
ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मीराबाई और टीम ने एक दिन भी बर्बाद नहीं किया। कॉमनवेल्थ आयोजकों ने वेटलिफ्टिंग हॉल को हटा दिया था, लेकिन मीराबाई, शर्मा और फिजियो रोहित छाबड़िया ने एक जिम ढूंढा और ग्लासगो में ट्रेनिंग सेशन के लिए पैसे दिए।
मीराबाई ने कहा, "मैं सीधे मोदीनगर में ट्रेनिंग के लिए वापस आ गई। असल में, मैं घर (मणिपुर) नहीं गई। मैंने खुद को एक चुनौती दी है कि जब तक मैं एशियन गेम्स में पदक नहीं जीत लेती, घर नहीं जाऊंगी।"
इंजरी की वजह से मीराबाई का एशियन गेम्स में पदक जीतने का सपना टूटा है। हांगझोउ में पिछले एशियन गेम्स में, मीराबाई 49 किग्रा कैटेगरी में चौथे स्थान पर रही थीं। जकार्ता में 2018 में, मीराबाई पीठ की गंभीर चोट के कारण बाहर हो गई थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक के बावजूद, मीराबाई ग्लासगो में कॉम्पिटिशन के लेवल को ज्यादा अहमियत नहीं दे रही हैं।
उन्होंने कहा, "सच कहूं तो, कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतियोगिता मेरे लिए मुश्किल नहीं थी। मुझे ग्लासगो में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। असली टेस्ट तो अभी बाकी है।"
ग्लासगो में, मीराबाई ने कुल 190 किग्रा (स्नैच - 85 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 105 किग्रा) उठाकर महिलाओं की 48 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता, जिससे स्नैच, क्लीन एंड जर्क और ओवरऑल टोटल में नए कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बने। मीराबाई का निजी तौर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन 205 किग्रा (89 + 116 किग्रा) है, जो उन्होंने 2021 एशियन चैंपियनशिप में और हाल ही में फरवरी 2026 में नेशनल चैंपियनशिप में बनाया था।
उन्होंने कहा, "मैं देखना चाहती हूं कि मैं जापान में कितना आगे जा सकती हूं। एशियन गेम्स मेरे लिए सबसे मुश्किल रहे हैं। आप शायद इस बार एशियन गेम्स में 'ओलंपिक' देखेंगे क्योंकि हमारी वेट कैटेगरी में सबसे मजबूत लिफ्टर एशिया से हैं।"
मीराबाई ने कहा, "मुझे चीनी, नॉर्थ कोरियाई, जापानी और थाई लिफ्टर से सबसे कड़े मुकाबले की उम्मीद है।"
2024 में पेरिस ओलंपिक में, मीराबाई को थाईलैंड की सुरोदचाना खंबाओ ने सिर्फ एक किलो से चौथे नंबर पर धकेल दिया था। थाई लिफ्टर ने कुल 200 किग्रा वजन उठाया था।
मीराबाई फिटनेस को लेकर सावधानी बरत रही हैं। उन्होंने कहा, "हम फिटनेस को लेकर सावधान रहे हैं। अब तक, मुझे अपनी बॉडी अच्छी लग रही है। एशियन गेम्स ही एकमात्र लक्ष्य है। मैं देखूंगी कि एशियन गेम्स में कैसा रहता है। लॉस एंजिल्स में, वेट क्लास 53 किग्रा होगी और मुझे थोड़ा और वजन बढ़ाना होगा। इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, लेकिन सब कुछ नागोया में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा और फिर हम दिसंबर में ओलंपिक क्वालीफायर के साथ प्लान बना सकते हैं। मुझे लगता है कि जो भी जापान में खेलेंगे वे अगले ओलंपिक को टारगेट करेंगे, लेकिन अभी के लिए मेरे लिए लक्ष्य सिर्फ एशियन गेम्स है।"
मीराबाई एशियन गेम्स में पांच सदस्यों वाले भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I wont go home until I win a medal at the Asian Games: Mirabai Chanu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games, mirabai chanu, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved