• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लाहिड़ी-चौरसिया यूरोएशिया कप के लिए एशियाई गोल्फ टीम में

शाह आलम (मलेशिया)। भारतीय पुरुष गोल्फ खिलाड़ी अर्निबान लाहिड़ी और एस.एस.पी चौरसिया को मंगलवार को यूरो एशिया कप के लिए चुनी गई टीम एशियाई टीम में चुना गया है। इस टीम के कप्तान भारत के ही अर्जुन अटवाल होंगे। एशियन टूर द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार विश्व की 65वीं वरीयता प्राप्त लाहिड़ी, 37वें स्थान पर मौजूद जापान के युटा इकेडा, 57वां स्थान हासिल करने वाले चीन के ली हाओ टोंग और 59वें स्थान पर मौजूद थाईलैंड के किराडेक अफिबार्रनाट एशियाई टीम में जगह बनाने के दावेदार थे। चौरसिया के साथ थाईलैंड के पचारा खोंगवाटामाई, पूम साकसानसिन और मलेशिया के गेविन ग्रीन एशियाई खिलाडिय़ों की ऑर्डर ऑफ मेरिट से एशियाई टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। यह स्पर्धा अगले साल 12 से 14 जनवरी तक ग्लेनमैरी गोल्फ एंड कंट्री में खेली जाएगी। अटवाल ने कहा, मैं अपनी टीम की घोषणा से खुश हूं जिसमें युवा खिलाड़ी हैं। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ी अंडर-20 के हैं, लेकिन उन्होंने काफी सफलता हासिल की है और अपने आपको स्थापित किया है। यूरोएशिया कप में 24 मैच खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Eurasia Cup : Anirban Lahiri and SSP Chawrasia included in asian golf team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: eurasia cup, anirban lahiri, ssp chawrasia, asian golf team, arjun atwal, order of merit, gaurika bishnoi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved