नई दिल्ली| दो बार एशियाई खेलों में रजत पदक जीत चुकीं भारतीय महिला स्प्रिंटर दुती चंद के टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को थोड़ा झटका लगा है, क्योंकि कजाकिस्तान के अलमाटी में होने वाले इनडोर ट्रैक इवेंट को रद्द कर दिया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
100 मीटर में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर दुती को 29 जनवरी को 60 मीटर इंडोर प्रतियोगिता में भाग लेना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण अंतिम मिनट में इसे रद्द कर दिया गया। दुती को अब 18 फरवरी से पटियाला में होने वाली घरेलू प्रतियोगिताओं के लिए अपनी ट्रेनिंग को फिर से तय करना होगा।
60 मीटर इंडोर प्रतियोगिता ओलंपिक इवेंट नहीं है।
दुती ने आईएएनएस से कहा, "मैं भारतीय एथलीटों के लिए सात दिनों के क्वारंटीन दिशानिर्देश के कारण यूरोप में अन्य इनडोर टूर्नामेंटों में प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकी। चूंकि मुझे घरेलू ट्रैक पर कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ा, इसलिए मैं यूरोप में सीजन की अच्छी शुरूआत कर सकती थी।"
दुती ने 2016 एशियाई इंडोर इवेंट में 7.22 सेकंड के समय के साथ 60 मीटर में कांस्य जीता था। उसी साल वह वल्र्ड इंडोर चैंपियनशिपके सेमीफाइनल में भी पहुंची थीं।
भारतीय आउटडोर सीजन की शुरूआत 18 फरवरी से पटियाला में इंडियन ग्रां प्री के साथ होगी। उन्होंने कहा, "मार्च में होने वाले फेडरेशन कप से पहले यह एक अभ्यास टूर्नामेंट होगा।"
100 मी में दुती का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड 2019 में रांची में 11.22 सेकंड था। वहीं, 2021 टोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय 11.15 सेकंड है और इसका मतलब है कि उन्हें टोक्यो ओलंपिक से पहले जल्द से जल्द इसमें सुधार करना होगा।
--आईएएनएस
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope