• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अमज्योत गिल ने कहा, ... तो हम CWG में अच्छा कर सकते थे

नई दिल्ली। भारतीय बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ी अमज्योत गिल ने माना कि ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी पूरी भारतीय टीम की है। भारत ने टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में पांच मैच खेले और सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा। अमज्योत ने यहां प्रो-बास्केटबॉल के लॉन्च के दौरान आईएएनएस से कहा, हमारे बीच तालमेल सही नहीं था। अर्मितपाल कहीं और खेल रहे थे और हमें एक साथ ट्रेनिंग करने का मौका नहीं मिला। फिर अचानक अर्मित चोटिल हो गए इसलिए हमारी टीम में तालमेल की कमी नजर आई। अमज्योत ने कहा, मैं हमारे प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। अगर हम साथ में ट्रेनिंग करते तो हम अच्छा कर सकते थे। खराब प्रदर्शन के बावजूद 26 वर्षीय पावर फॉरवर्ड अमज्योत ने टूर्नामेंट में 59 अंक अर्जित किए। सतनाम सिंह के बारे में पूछे जाने पर अमज्योत ने कहा कि सतनाम एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन कभी-कभी खिलाड़ी अच्छा खेलते और कभी-कभी अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाते। भारत में बास्केटबॉल के सबसे छोटे प्रारूप के अधार पर लीग शुरू हो रही है और इसे एफआईबीए की भी मान्यता प्राप्त है। लीग के मैचों में एक समय पर कोर्ट में एक टीम की तरफ से केवल तीन खिलाड़ी उतरेंगे। इस लीग में कुल 12 टीमें होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Basketball player Amjyot Gill shares experience of CWG-2018
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: basketball player amjyot gill, cwg-2018, amjyot gill, pro basketball, satnam singh, gold coast, australia, tokyo olympic, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved