नई दिल्ली। भारत की मानसी ने यहां केडी जाधव स्टेडियम में खेली जा रही एशियन जूनियर महिला कुश्ती चैंपियनशिप में शुक्रवार को रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं स्वाति कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। हालांकि भारत की तीन महिला पहलवान कांस्य जीतने से चूक गईं। 57 किलोग्राम भारवर्ग में जापान की एकेई हनाई ने मानसी को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से मात देकर भारतीय खिलाड़ी को रजत पदक तक ही सीमित कर दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मानसी ने सेमीफाइनल में थाईलैंड की नादिया नरिन को 10-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं 53 किलोग्राम भारवर्ग में स्वाति कांस्य जीतने में सफल रहीं। स्वाति ने कांस्य पदक के मुकाबले में थाईलैंड की डुआनग्नापा बूनायुसू को 10-0 से परास्त कर कांस्य अपने नाम किया। भारत की अंशू, टिना और सोनिका कांस्य पदक नहीं जीत पाईं। अंशू को 62 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में चीन की जियानयुन सुन ने 4-2 से पटखनी देकर कांस्य जीतने से रोक दिया।
वहीं 65 किलोग्राम भारवर्ग में टिना को मंगोलिया की डेलर्गेमा इनखासाइखान ने 8-1 से मात दे कांस्य जीता। 72 किलोग्राम भारवर्ग में सोनिका हुड्डा भी कांस्य नहीं जीत पाईं। उन्हें चीनी ताइपे की हुइ चांग ने कड़े मुकाबले में 5-3 से मात दे कांस्य से वंचित रख दिया।
महिला गोल्फ : प्रणवी ने जीता नौवां चरण
'होटल भरे हुए हैं, फर्श पर सो रहे हैं': दुबई हवाई अड्डे पर फंसे दो भारतीय पहलवान
आशुतोष की पारी अविश्वसनीय : हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख का जुर्माना
Daily Horoscope