• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशियाई खेल : 7 बार के चैंपियन भारत के अरमानों पर पानी, कांसे पर रुका सफर

Asian Games 2018 : Iran beat Indian men kabaddi team by 27-18 in semifinal - Sports News in Hindi

जकार्ता। विश्व कबड्डी का सरताज भारत एशियाई खेलों में अपनी बादशाहत को 18वें संस्करण में जारी नहीं रख सका। आठवें स्वर्ण पदक की दौड़ में यहां आई भारत की पुरुष टीम को सेमीफाइनल में उसके सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी ईरान ने एकतरफा मुकाबले में 27-18 से हरा दिया। सेमीफाइनल में हारे भारत और पाकिस्तान को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ेगा। एशियाई खेलों में अब तक अजेय रहा भारत पहली बार स्वर्ण पदक पर कब्जा करने से चूक गया। भारत ने इन खेलों में कबड्डी में पहली बार 1990 में कदम रखा था और तब से वह लगातार सोने का तमगा लेकर आ रहा था लेकिन इस बार उसके इस विजयी क्रम को ईरान ने रोक दिया। पहले हाफ में भारत ने सकारात्मक शुरुआत की और 6-1 से बढ़त बना ली। इसके बाद ईरान ने शानदार डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए दमदार सुपर टैकल किए। इसका नतीजा रहा कि पहला हाफ 9-9 की बराबरी पर समाप्त हुआ। भारत ने दूसरे हाफ में 14-11 से शुरुआती बढ़त बना ली लेकिन एक बार फिर ईरान के डिफेंस ने दुनिया के सबसे बेहतरीन अटैक की तोड़ते हुए मैच को 26-14 से अपने नाम किया। फाइनल में ईरान का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। कोरिया ने एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 27-24 से मात दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games 2018 : Iran beat Indian men kabaddi team by 27-18 in semifinal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games 2018, iran, indian men kabaddi team, semifinal, india vs iran, south korea, pakistan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved