• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एशियाई खेल (वॉलीबॉल) : भारतीय महिला टीम की लगातार तीसरी हार

जकार्ता। भारत की महिला वॉलीबॉल टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में ग्रुप स्तर के मुकाबलों में लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी है। गुरुवार को हुए ग्रुप बी के एक मुकाबले में कजाकिस्तान ने भारत को 3-0 से शिकस्त दी। कजाकिस्तान ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले सेट में 25-8 से एकतरफा जीत दर्ज की। भारत ने दूसरे सेट में विपक्षी टीम को कड़ी चुनौती दी लेकिन वह कजाकिस्तान को 25-19 से सेट जीतने से नहीं रोक सके। भारत ने तीसरे सेट में भी अपने जुझारू प्रदर्शन को जारी रखा लेकिन कजाकिस्तान ने अंतिम क्षणों में संयम से काम लिया और सेट को 25-23 से जीतते हुए मैच को अपने नाम किया। ग्रुप स्तर के मुकाबलों में भारतीय महिला टीम की यह लगातार तीसरी हार है। इससे पहले, भारत को वियतनाम और दक्षिण कोरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय पुरुष टीम को भी मिली हार

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games 2018 : Indian women volleyball team lose continuous third match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games 2018, indian women volleyball team, lose continuous third match, kazkhstan, vietnam, south korea, qatar, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved