• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सुल्तान अजलान शाह कप : भारत की जीत से शुरुआत, जापान को हराया

इपोह (मलेशिया)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां खेले गए 28वें सुल्तान अजलान शाह कप के अपने पहले मैच में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान को 2-0 से हरा दिया। भारतीय टीम के लिए डिफेंडर वरुण कुमार ने 24वें और सिमरनजीत सिंह ने 55वें मिनट में गोल किए। भारतीय टीम ने मुकाबले के शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और जापान पर दबाव बनाने की कोशिश की।

हालांकि, पहले 15 मिनट में दोनों ही टीमें गोल करने में कामयाब नहीं हुई और पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। दूसरे क्वार्टर में जापान ने भी आक्रामक शुरुआत की। लेकिन तकनीकी रूप से काफी मजबूत दिखाई दे रही भारतीय टीम ने जापान की आक्रामकता को अपने ऊपर हावी होने नहीं दिया। मैच के 24वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और वरुण ने बेहतरीन गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे रहा।

तीसरे क्वार्टर में 33वें मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाई क्योंकि भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने जापान के इस मौके को गोल में तब्दील नहीं होने दिया। इसी क्वार्टर में भारत ने दूसरा गोल करने का मौका गंवा दिया। सुमित कुमार ने मंदीप सिंह को सर्कल के अंदर से बेहतरीन पास दिया, लेकिन मंदीप का यह शॉट गोल पोस्ट से दूर चला गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sultan Azlan Shah Cup : India beat Japan by 2-0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sultan azlan shah cup, india, japan, india vs japan, varun kumar, simranjeet singh, penalty corner, pr sreejesh, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved