• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप्र में पूर्व हॉकी कप्तान आरपी सिंह के नाम पर सड़क का नामकरण

Road naming after former hockey captain RP Singh in UP - Sports News in Hindi

नई दिल्ली| उत्तर प्रदेश सरकार ने देवरिया जिले के चुरिया गांव में दो किलोमीटर लम्बी सड़क का नाम भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान आरपी सिंह के नाम पर रखा है। इस पर हॉकी इंडिया (एचआई) ने सोमवार को पूर्व कप्तान को बधाई दी है। आरपी सिंह ने कहा, "यह बड़े सम्मान की बात है और इसे मैं सबसे ज्यादा याद रखूंगा। मैं उत्तर प्रदेश सरकार का इस सम्मान के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। यह ऐलान उपमुख्यमंत्री केशव प्रकाश मौर्य ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर किया। इस रोड का नाम अब डॉ. आरपी सिंह मार्ग होगा।"

उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह शानदार पल है। मैं हालांकि काफी युवा अवस्था में हॉकी में अपना करियर बनाने लखनऊ आ गया था, लेकिन मैं अपनी जमीन और चुरिया के लोगों से जुड़ा रहा। यह उनके लिए भी गर्व का पल है।"

उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि यह सम्मान बाकी खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा। मैंने अपनी पूरी जिंदगी इस खेल को समर्पित की है, पहले एक हॉकी खिलाड़ी के तौ पर अब एक प्रशासक के तौर पर।"

एचआई के अध्यक्ष ज्ञनेंद्रो निंगोम्बान ने इस पर कहा, "मैं इस बात को लेकर आशवस्त हूं कि यह सम्मान राज्य में बाकी के हॉकी खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा। आरपी सिंह का एक खिलाड़ी के तौर पर और एक प्रशासक के तौर पर योगदान सराहनीय है।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Road naming after former hockey captain RP Singh in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: road naming, former, hockey captain, rp singh, up, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved