• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जीता यूथ ओलंपिक क्वालीफायर

बैंकॉक। भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को पेनल्टी शूटआउट में मलेशिया को हराने के साथ ही यूथ ओलम्पिक खेलों के क्वालीफायर का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत व मलेशिया के बीच मैच निर्धारित समय में 4-4 से बराबरी पर समाप्त हुआ था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पेनल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। भारत की महिला टीम को हालांकि, फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उसे चीन की टीम ने 4-1 से मात दी। यह पांच दिवसीय टूर्नामेंट इस साल अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में होने वाले यूथ ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाला टूर्नामेंट था। पुरुषों के फाइनल मैच में मोहम्मद अनुआर ने 11वें मिनट में गोल कर मलेशिया का खाता खोला। इसके अगले ही मिनट में राहुल कुमार राजभार ने गोल कर भारत का स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। इसके बाद, विवेक सिंह प्रसाद ने 14वें मिनट में गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया, लेकिन 15वें मिनट में मोहम्मद मोहराम ने गोल कर मलेशिया को फिर 2-2 से बराबरी पर ला खड़ा किया। विवेक और राहुल ने इसके बाद, 18वें और 20वें मिनट में गोल कर भारत को 4-2 से आगे कर दिया, लेकिन मलेशिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 26वें तथा 30वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-4 से बराबर कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian junior men team won youth olympic qualifier hockey tournament
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian junior men team, youth olympic qualifier, hockey tournament, penalty shootout, malaysia, china, women team, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved