• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हॉकी विश्व कप : इंग्लैंड को 6-0 से हराकर बेल्जियम फाइनल में

भुवनेश्वर। बेल्जियम पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में खेले गए एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड को 6-0 से करारी शिकस्त देकर विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में बेल्जियम के लिए एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने दो और टॉम बून, सिमोन गोउनार्ड, सेड्रिक चार्लियर और सिबेस्टियन डोकिएर ने एक-एक गोल किया। इंग्लैंड की टीम ने मैच के शुरुआत से आक्रामक खेल खेलने का प्रयास किया लेकिन बेल्जियम ने बेहतरीन डिफेंस किया और जल्द ही बढ़त भी बना ली। आठवें मिनट में स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी बून ने बेल्जियम के लिए पहला गोल दागा। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत बेल्जियम के लिए शानदार रही और चार मिनट बाद ही गोउनार्ड ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। बेल्जियम ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में मैच को एकतरफा कर दिया। 2016 रियो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली बेल्जियम ने बेहतरीन पासिंग गेम खेला। 42वें मिनट में चार्लियर ने तीसरा गोल दागा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hockey World Cup : Belgium enter in final after beating England
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hockey world cup, belgium, enter in final, england, belgium vs england, odisha, bhuvneshwar, penalty corner, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved