• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हॉकी विश्व कप : अर्जेंटीना का विजयी आगाज, स्पेन को दी मात

भुवनेश्वर। ऑगस्टिन माजिले और गोंजालो पेलाट की ओर से किए गए गोल के दम पर अर्जेंटीना ने ओडिशा हॉकी विश्व कप में गुरुवार को ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में विजयी आगाज किया। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में अर्जेंटीना ने स्पेन को 4-3 से हरा दिया। एनरीक गोंजालेज ने तीसरे ही मिनट में वल्र्ड नम्बर-8 स्पेन के लिए पहला गोल कर उसका खाता खोला, लेकिन अगले ही मिनट में ऑगस्टिन माजिले ने गोल कर अर्जेंटीना का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले क्वार्टर के आखिर में स्पेन ने एक बार फिर आगे बढ़ते हुए जोसेफ रोमेउ की ओर 14वें मिनट में किए गए गोल से 2-1 की बढ़त ली थी लेकिन ऑगस्टिन ने एक और गोल करते हुए फिर वल्र्ड नम्बर-2 अर्जेंटीना को 2-2 से बराबर कर दिया। अर्जेंटीना ने पहले क्वार्टर के अतिरिक्त समय में गोंजालो पेलाट के गोल से स्पेन के खिलाफ 3-2 की बढ़त हासिल कर ली और इसे पहले हाफ के समापन तक बनाए रखा। स्पेन ने दूसरे हाफ में अच्छी शुरुआत करते हुए विसेंक रुइज की ओर से 35वें मिनट में किए गए गोल के साथ अर्जेंटीना के खिलाफ 3-3 से स्कोर बराबर कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hockey World Cup : Argentina beat Spain by 4-3
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hockey world cup, argentina, spain, hockey world cup 2018, argentina vs spain, penalty corner, odisha, france, newzealand, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved