• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

स्पेनिश लीग : रियल मेड्रिड जीता, जिदान ने इसलिए किए कई बदलाव

मेड्रिड। स्पेनिश लीग में खेले गए मैच में लेगानेस को हराने के साथ ही रियल मेड्रिड फुटबॉल क्लब ने एक माह से अधिक समय के बाद पहली बार सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में पहली जीत दर्ज की। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रियल ने शनिवार रात खेले गए मैच में लेगानेस को 2-1 से मात दी। चैम्पियंस लीग में जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख के खिलाफ खेले जाने वाले सेमीफाइनल के दूसरे चरण को ध्यान में रखते हुए इस मैच के लिए कोच जिनेदिन जिदान ने रियल टीम में कई बदलाव किए। इस मैच में गारेथ बेल ने आठवें मिनट में ही गोल कर रियल का खाता खोला। इसके बाद, 45वें मिनट में बोर्जा मायोराल ने टीम के लिए दूसरा गोल किया और 2-0 की बढ़त दी। दूसरे हाफ में रियल को गोल करने का मौका नहीं मिला। इस बीच, 66वें मिनट में डार्को ब्रासनाक ने लेगानेस के लिए गोल किया और स्कोर 2-1 किया। रियल ने इसके बाद, लेगानेस को अपने डिफेंस को मजबूत कर गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 2-1 से जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Spanish League : Real Madrid won, coach Zinedine Zidane made many changes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: spanish league, real madrid, coach zinedine zidane, leganes, cristiano ronaldo, europa league, costa, griezmann, atletico madrid, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved