• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फीफा विश्व कप : आज होगी स्वीडन और दक्षिण कोरिया में भिड़ंत

निजनी नोवगोरोड। स्वीडन पिछले दो संस्करणों से गायब रहने के बाद स्टार खिलाड़ी ज्लातान इब्राहिमोविक के बगैर फीफा विश्व कप में खेले जाने वाले अपने पहले मुकाबले में आज दक्षिण कोरिया के खिलाफ निजनी नोवगोरोड स्टेडियम में किस्मत आजमाने उतरेगा। दक्षिण कोरिया भी इस मैच में अपने कप्तान की सुंग युइंग और सोन हीयुंग मिन के दम पर ही स्वीडन को टक्कर देने उतरेगा। ऐसे में दोनों टीमों में से विजेता टीम का आकलन कर पाना मुश्किल है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा। साल 2014 विश्व कप में दक्षिण कोरिया की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और इस कारण वह ग्रुप स्तर से आगे नहीं बढ़ पाई। हालांकि, 2002 में उसने सेमीफाइनल तक का रास्ता तय किया था। एशियाई देशों में दक्षिण कोरिया एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। ऐसे में उसके प्रदर्शन पर शक नहीं किया जा सकता। लाजमी है कि अपने मिडफील्डर और कप्तान यूइंग के दम पर वह स्वीडन को करारी टक्कर देने की कोशिश करेगी। इसके अलावा, फॉरवर्ड मिन पर भी टीम का प्रदर्शन बेहद निर्भर करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup 2018 : Sweden will take on South Korea
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, sweden, south korea, sweden vs south korea, fifa world cup, group match, semifinal, zlatan ibrahimovic, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved