• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फीफा विश्व कप : रूस की लगातार दूसरी जीत, मिस्र की मुश्किलें बढ़ीं

सेंट पीटर्सबर्ग। मेजबान रूस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में मंगलवार देर रात खेल गए ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में मिस्र को 3-1 से हरा लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही रूस के दो मैचों में छह अंक हो गए हैं और उसने अंतिम-16 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। वहीं मिस्र के लिए अगले दौर में जाना बेहद मुश्किल हो गया है। मैच के सभी गोल दूसरे हाफ में आए।

रूस के लिए यह मैच बेहद अहम था। उसने अपने पहले मैच में सऊदी अरब को 5-0 से मात दी। वह जानती थी की इस मैच में जीत उसे अगले दौर में जगह दिला सकती है इसलिए वो पूरी तैयारी के साथ उतरा था। रूस जानती थी उसकी अगले दौर की राह में चोट से वापसी कर रहे मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह रोड़ा बन सकते हैं और इसलिए वो इस स्टार खिलाड़ी के खिलाफ तैयारी करके आया था। उसके मिडफील्डर युरी झिर्कोव सलाह से साए की तरह चिपके रहे। इसी कारण सलाह खुलकर नहीं खेल पा रहे थे।

साथ ही चोट का डर सलाह के प्रदर्शन पर साफ दिखा। पहला हाफ रोमांच से भरपूर रहा। दोनों टीमें गेंद को पाने की जोर अजमाइश और गोल करने की कोशिश में व्यस्त दिखीं। आत्मविश्वास से भरी रूस ने शुरू के 10 मिनट में मिस्र पर अपना दबदबा दिखाया और कुछ अच्छे मौके भी बनाए। मिस्र ने तुंरत अपने आप को संभाला और यहां से दोनों के बीच बराबरी का खेल शुरू हो गया। दोनों टीमें हालांकि पहले हाफ में गोल नहीं कर पाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup 2018 : Russia beat Egypt by 3-1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, russia, egypt, russia vs egypt, fifa world cup, mohamed salah, saudi arabia, uruguay, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved