• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इंग्लिश प्रीमियर लीग : चेल्सी ने स्वानसी सिटी को 1-0 से दी मात

स्वानसी (इंग्लैंड)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (इपीएल) की मौजूदा चैम्पियन चेल्सी ने 35वें दौर के एक कड़े मुकाबले में शनिवार को स्वानसी सिटी को 1-0 से हराया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के बाद अंकतालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद चेल्सी ने चैम्पियंस लीग जीतने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। चेल्सी और चौथे स्थान पर मौजूद टोटेनहम हॉटस्पर में केवल दो अंकों का अंतर रह गया है। हालांकि, टोटेनहम ने चेल्सी से एक मैच कम खेला है। लिबर्टी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेल्सी की शुरुआत शानदार रही। टीम के मिडफील्डर सेस्क फेब्रेगास ने चौथे मिनट में ही गोल दागकर मेहमान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछडऩे के बाद स्वानसी ने आक्रामक रुख अपनाया और चेल्सी के गोल पर हमले शुरू किए लेकिन टीम पहले हाफ में गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई। दूसरे हाफ में भी चेल्सी का डिफेंस मुश्किल में दिखा लेकिन टीम ने गोल करने के मौके भी बनाए। अंतिम क्षणों में भी मेहमान टीम के खिलाडिय़ों ने अपना संयम नहीं खोया और 1-0 से मैच को जीतने में कामयाब रहे। अंकतालिका में 17वें पायदान पर मौजूद स्वानसी के 33 अंक हैं जबकि चेल्सी के 66 अंक हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-English Premier League : Chelsea beat Swansea City by 1-0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: english premier league, chelsea, swansea city, epl, champions league, tottenham, italy league, juventus, inter milan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved