• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आर्सेनल के फॉरवर्ड गैब्रियल मार्टिनेली ने कोनोर ब्रैडली से मांगी माफी

Arsenal Forward Gabriel Martinelli Apologizes to Conor Bradley - Football News in Hindi

नई दिल्ली । आर्सेनल के फॉरवर्ड गैब्रियल मार्टिनेली ने शुक्रवार को लिवरपूल के खिलाफ प्रीमियर लीग मैच में अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी। 24 साल का यह खिलाड़ी चोटिल रेड्स खिलाड़ी कोनोर ब्रैडली को धक्का देते हुए कैमरे में कैद हो गया था। लिवरपूल के ब्रैडली स्टॉपेज टाइम के दौरान टचलाइन के पास गिर गए, और मार्टिनेली को लगा कि ब्रैडली टाइम बर्बाद कर रहे हैं। मार्टिनेली को बॉल फेंकते और उनके साथ हाथापाई करते देखा गया। मार्टिनेली और रेड्स के इब्राहिम कोनाटे दोनों को बुक किया गया। मैच समाप्त होने के बाद, मार्टिनेली को एहसास हुआ कि ब्रैडली की चोट वास्तविक थी। मार्टिनेली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर माफी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने ब्रैडली से अपने बर्ताव के लिए लिखित में भी माफी मांगी है। मार्टिनेली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैंने उससे पहले ही माफी मांग ली है। मुझे सच में समझ नहीं आया कि वह उस पल इतनी बुरी तरह घायल हो गया था। मैं कहना चाहता हूं कि मुझे इस रिएक्शन के लिए बहुत दुख है। कॉनर को जल्दी ठीक होने के लिए मेरी शुभकामनाएं।"
आर्सेनल और लिवरपूल के बीच मैच खत्म होने के बाद, मार्टिनेली की हरकतें चर्चा का विषय बन गईं। इंग्लैंड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी गैरी नेविल ने उनकी हरकतों को शर्मनाक बताया।
गैरी नेविल ने कहा, "आप ऐसा नहीं कर सकते। यह बहुत घटिया है। मुझे लगता है कि माफी मांगने की जरूरत है। ब्रैडली को स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा है। सच कहूं तो, मैं मार्टिनेली से बहुत गुस्सा हूं। ये शर्मनाक है। मुझे हैरानी है कि लिवरपूल का कोई खिलाड़ी वहां जाकर मार्टिनेली को नहीं मारा।"
रॉय कीन ने कहा, "मुझे यह पसंद नहीं आया। मेरे साथ भी ऐसा हुआ था जब मैं बुरी तरह घायल था, और एक खिलाड़ी मेरे ऊपर खड़ा हो गया था, और यह अच्छा नहीं है। मुझे हैरानी है कि लिवरपूल के खिलाड़ियों ने मार्टिनेली पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी। यह व्यवहार बहुत शर्मनाक है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arsenal Forward Gabriel Martinelli Apologizes to Conor Bradley
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arsenal, gabriel martinelli, conor bradley, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved